राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला (छात्र ) नालागढ के बीस कैडेट्स जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 11 जुलाई से 20 जुलाई तक भाग लिया।वहां पर कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियो में हिस्सा लिया। सुबह पांच बजे तीन किलोमीटर दौड कर शारिरक व्यायाम ,दिन में ड्रिल्ल ,एन सी सी के बारें में जानना और शाम के समय विभिन्न खेलों में भाग लिया। इसी बीच दुश्मनों से लड़ना भी सीखा। फायरिंग की विभिन्न पोजीशनों के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी। एनसीसी
प्रशिक्षण शिविर में
कैडेटस ने रायफल
को खोलना व
जोडऩा सीखा। इस मौका
पर एनसीसी कैडेटस
को किसी भी
तरह के हथियार
के प्रयोग से
पहले उसके बारे
में जानकारी, रख
रखाव और हथियार
की हैंडलिंग
के बारे में
विस्तार से जानकारी
दी गई ताकि एनसीसी कैडेटस
फायरिंग के दौरान
एक गोली एक
दुश्मन का मुददा
हासिल कर सकें
और देश सेवा
में संकटकालीन
स्थिति में एनसीसी
कैडेटस सेना के
साथ कंधे से
कंधा मिलाकर सहायता
कर सकें। इस कैम्प के दौरान कैडेटस ने विभिन्न प्रतियोगितायें मे भी हिस्सा लिया जैसे ग्रुप गान,एकल गान,समूह नृत्य ,वालीबाल ,खो-खो ,ड्रिल प्रतियोगिता आदि। राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला (छात्र ) नालागढ के भुपिंदर कुमार ने “तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा” गाना गा कर सबका मन मोह लिय।कैडेट भुपिंदर कुमार ने एकल गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।ए एन ओ नरेश ठाकुर ने बताया कि यदि आप में देश सेवा के लिए जज़्बा है और आप एक सैनिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद कर सकती है नेशनल कैडेट कोर(एनसीसी). एनसीसी की खास बात ये है कि इसमें छात्र स्कूली या कॉलेज लाइफ से ही एक सैनिक की तरह अनुशासित रहने का पाठ सीखते हैं. एक तरह से कह सकते हैं कि एनसीसी एक अच्छी जिंदगी जीना सिखाने में बहुत सहायक है.
नेशनल कैडेट कोर(एनसीसी) में सर्टिफिकेट हासिल करने वाले छात्रों को न केवल सैन्य सेवाओं में बल्कि सरकारी व निजी क्षेत्रों में भी प्राथमिकता दी जाती है. नेशनल कैडेट कोर का हिस्सा बनना केवल आपके
कॅरियर के लिए ही मददगार नहीं है, बल्कि ये आपको जिदंगी में सही
राह चलना भी सिखाता है.
उन्होंने
कहा कि एनसीसी
प्रशिक्षण शिविर का
मुख्य उदेश्य कैडेटस
को देशभक्ति
, राष्ट्रसेवा
व समाजिक गतिविधीयों
से जोडऩा है
। उन्होंने
कहा कि कैंप
के माध्यम से
कैडेटस का शारीरिक
व मानसिक विकास
होता है जो
उनके लिए अतिआवश्यक
है।
0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।