Searching...
Tuesday, 17 June 2014

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ के हर्ष बने लेफ्टिनेंट

Tuesday, June 17, 2014
 पीरस्थान निवासी हर्ष शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। वह इससे पूर्व तीन साल तक भारतीय नौसेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। सेना शस्त्र बल में चयनित होने के उपरांत एक वर्ष का भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण लेकर लेफ्टिनेंट पद हासिल किया। अब वह आर्मी एयर डिफेंस 29 एडी रेजिमेंट में सेवाएं देंगे। देहरादून में हुई पासिंगआउट परेड के दौरान हर्ष के पिता पवन शर्मा व माता संतोष शर्मा भी मौजूद रहे। उनके पिता बिजली बोर्ड में एसडीओ हैं। माता संतोष शर्मा अध्यापिका हैं। हर्ष ने जमा दो की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ से की। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई रोहित शर्मा, अनुप्रभा, कुबेर शर्मा, दोस्त आशुतोष राणा आदि को दिया।

1 comments:

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX