Searching...
Sunday, 1 June 2014

छात्रों ने की तारों की सैर

Sunday, June 01, 2014
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली के सौजन्य से सीनियर सेकेंडरी छात्र स्कूल नालागढ़ में सचल व भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर आधारित है। ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण की जानकारी सेमिनार द्वारा और रात्रि के समय आकाश अवलोकन करवाते हुए विभिन्न तारों, ग्रहों व आकाश गंगाओं की जानकारी देना इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सीनियर सेकेंडरी छात्र स्कूल, सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल, शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल किरपालपुर, बाल विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर बारीकियां जानीं। इस विज्ञान प्रदर्शनी में टीम लीडर दीवाकर की अगवाई में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। टीम लीडर दीवाकर ने कहा कि जिला सोलन में 21 अप्रैल से यह भ्रमणशील वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसके तहत 29 से 31 मई तक सीनियर सेकेंडरी छात्र स्कूल नालागढ़ में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऊर्जा संकट से बचने के लिए स्कूल स्तर पर कार्य करना अनिवार्य है, क्योंकि विद्यार्थियों में कई वैज्ञानिक सोच छिपी होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एक विज्ञान का प्रयोगात्मक प्रदर्शन दिखाया, जो बिलकुल मैजिक की तरह था। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बिना जादू संभव नहीं है। उन्होंने हाथ छोटे बड़े करना, अदृश्य लेखन, बे्रन वॉश, वायुमंडलीय दबाव पर आधारित वॉटर ऑफ इंडिया आदि के प्रयोग दिखाए। रात्रि के समय आकाश दर्शन पर एक वर्कशॉप भी लगाई।प्रदर्शनी के दौरान मॉडल बस के माध्यम से भी पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, ओटेक, नई प्रौद्योगिक अभिक्रिया, सौर सेल आदि पर फोक्स किया गया। विज्ञान शो में गुरुत्व केंद्र, डॉप्लर प्रभाव, रिफलेक्स एक्शन आदि की विद्यार्थियों को जानकारी दी। सीनियर सेकेंडरी छात्र स्कूल की प्रिंसीपल मीना अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों से विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधी आवश्यक जानकारियां मुहैया होती हैं।





0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX