Searching...
Wednesday, 30 April 2014

गुरदयाल सिंह दूसरी बार बने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान

Wednesday, April 30, 2014
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ में स्कूल प्रबंधन समिति की कमान दूसरी बार गुरदयाल सिंह को सौंपी गई है। शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में गुरदयाल सिंह के पिछले वर्ष के कार्यकाल को सभी ने सराहा और सर्वसहमति से फैसला लिया कि उन्हें ही दूसरी बार प्रधान चुना जाए।
उनके अलावा कार्यकारिणी में उषा, सुमन, रामपति, निर्मला देवी, प्रेमचंद, विवाह देवी, जुल्फीकार अली, सुखदेव शर्मा, जमुना देवी, अकरम मोहम्मद, शेखर मोयंती, गुरमीत कौर, गुरदास चंदेल, प्रताप चंदेल, बलजिंद्र कौर, नरेश कुमार, योगेश कुमार, सुरेंद्र पाल, नरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया, जबकि नप उपाध्यक्ष सुभाष बल्ली को पदेन सदस्य मनोनीत किया।

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX