राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप में स्वयंसेवी ने स्कूल परिसर सहित चूहुवाल गांव की साफ सफाई की। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने किया था। शिविर का समापन बाल दिवस पर होगा। नालागढ़ अस्पताल के डा. एमके दीक्षित ने स्वास्थ्य संबंधी एवं विभिन्न बीमारियों के बचाव की जानकारी स्वयंसेवियों को दी।
डा. दीक्षित ने कहा कि आधी बीमारियां गंदगी के कारण होती है, इसलिए अपने परिवेश को साफ सुथरा रखें। शरीर की सही ढंग से देखभाल करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लोगों को भी जागरूक बनाएं। एनएसएस प्रभारी अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्कूल परिसर व आसपास के इलाकों की साफ सफाई कर रहे हैं। शिविर में ईश्वर दास, राहुल, दुष्यंत, अजय कुमार, रणजीत, राधेश्याम, निरंजन, सुमंत, हरनेक, लखवीर, भूपेंद्र, लखन, चरणजीत, गौरव ठाकुर, प्रवीण, महेश कौशिक, अभिषेक पुरी, कर्ण कुमार, बलविंदर, नरेंद्र, नंदलाल, गोविंद, विपुल कुमार, गुलशन, सतीश, रोहित कुमार, दिलबाग, योगराज, गुरपाल, रणवीर, रमेश आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।
0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।