Searching...
Monday, 11 November 2013

नेशनल टूर्नामेंट खेलेंगे ब्वॉयज स्कूल नालागढ़ के दो छात्र

Monday, November 11, 2013
ब्वॉयज स्कूल नालागढ़ के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स और जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन दोनों छात्रों का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन छात्रों की कामयाबी से स्कूल में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने इन विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों, शारीरिक शिक्षक संजीव व अन्य अध्यापकों को बधाई दी।
स्कूल के शारीरिक शिक्षक संजीव ने कहा कि जमा दो के छात्र कुलविंदर ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि जमा एक के हरिंद्र ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर उम्दा प्रदर्शन करेंगे। स्कूल के एसएमसी प्रधान दयाल ने इन छात्रों की कामयाबी पर खुशी जताई और विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ को बधाई दी।

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX