आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थ दिवस के तहत ब्वायज स्कूल नालागढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उपमंडल के 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाए और प्रथम व द्वितीय स्थान पर विजेता रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर नवाजा गया।
कार्यक्रम में मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि पधारी और विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर नवाजा।
प्रतियोगिता में नालागढ़ ब्लॉक के
1) दभोटा,
2) मंझौली
3) भाटियां
4) गोयला पन्नर
5) गर्ल्ज स्कूल नालागढ़
6) रतवाड़ी
7) राजपुरा
8) ढांग
9) बारिया
10) छात्र स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लघुनाटिका प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल प्रथम रहा, जिसमें सावन, सौरभ, गोविंद, कर्मवीर, गुलशन, अंकित व मोहित ने भाग लिया, द्वितीय स्थान पर दभोटा स्कूल रहा, जिसमें कंचन, जसप्रीत, रोशन, दलजीत, राजविंदर और रमनजोत ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मंझौली के अमित व शालिनी प्रथम, मेजबान स्कूल के सुप्रभात व ऋषभ गुप्ता द्वितीय।
नारा लेखन प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल की शबनम खान ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, आशु गुप्ता ने द्वितीय, कनिष्ठ वर्ग में मंझौली स्कूल का लखविंदर प्रथम, मेजबान स्कूल का तुषार बिष्ट द्वितीय, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मेजबान स्कूल का शिवम प्रथम, गर्र्ल्स स्कूल की मेघा जैन द्वितीय, कनिष्ठ वर्ग में भाटियां स्कूल का आकाशदीप प्रथम, ढांग स्कूल का सुधांशु द्वितीय स्थान पर रहा।
वहीं इस प्रतियोगिता में मंच प्रबंधन का कार्यभार कविता शर्मा ने संभाला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता किरण ठाकुर, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता में राजवंत चंदेल, हरबंस लाल और योगेश कुमार ने करवाई। प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने कहा जागरूकता ही आपदाओं से निपटने का प्रभावशाली तरीका है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का जहां मानसिक विकास होता है, वहीं उनमें प्रतिस्पर्धा की भी भावना बढ़ती है।

Smt. Kavita Sharma ,Lect. Economics
Closing Address By Principal Smt. Meena Aggarwal

0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।