Searching...
Saturday, 4 January 2014

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Saturday, January 04, 2014

 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2012-13
 शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों के श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर नवाजा गया। शुक्रवार को स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में बीबीएनआई के महासचिव एवं टीवीसी के जीएम वाईएस गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और विद्यार्थियों को पारितोषिक बांटे।
इस मौके पर शैक्षणिक गतिविधि में अव्वल रहे अमन चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र, अंतर सदन प्रतियोगिता में नेहरू सदन, खेलकूद प्रतियोगिता में कुलविंदर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ एनएसएस वालंटियर ईश्वर दास, एनसीसी बेस्ट कैडेट मोहित कुमार, स्काउट एंड गाइडस में बेस्ट स्काउट कर्ण कुमार, सर्वाधिक उपस्थिति के लिए ओम प्रकाश, कर्णवीर बंसल, अजय कुमार और चारों सदनों के कप्तानों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने समारोह का आगाज दीप प्रज्ज्वलित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा, एक गीत, समूह गान, लघुनाटिका और योगासन आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सौरभ और उसके साथियों ने समूह गान, चमन लाल, संजय और साथियों ने गिद्दा, नमन, तुषार व साथियों ने लघुनाटिका, मनहर, रविंद्र और साथियों ने भंगड़ा, ईश्वर दास व साथियों ने एनएसएस गीत, राजशेखर ने एकल गीत, दुष्यंत व साथियों ने योगासन के करतब की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 11000 रुपये प्रदान किए और स्कूल प्रबंधन की ओर से स्टेज बनाने की मांग पर उन्होंने उद्योग की ओर से सीएसआर के तहत इसके निर्माण करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। एसएमसी प्रधान गुरदयाल सिंह ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया। समारोह में सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक निर्मल पुरी, एसएमसी प्रधान गुरदयाल सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुभाष बल्ली, पार्षद आरती शर्मा, सरोज रतन, गुरविंदर, मनोनीत पार्षद बाबू संसारी लाल, प्रधानाचार्य लाजवंती शर्मा, प्रभात किरण, रड़ियाली पंचायत के उप प्रधान प्रेमचंद चौधरी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीएस चंदेल, प्रेम लाल, प्रह्लाद सिंह, सलीम खान और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के समन्वयक मोहम्मद सैयद अली अख्तर आदि मौजूद रहे।




0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX