सिविल जज वरिष्ठ वर्ग नालागढ़ एचएस वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे उनके अभिभावकों को ठेस पहुंचे। विद्यार्थी काल मनुष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसमें वह शिक्षा ग्रहण करने के अलावा समाज के तौर तरीके सीखता है और सभ्य समाज का नागरिक बनता है। वह कानून दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर केवल अपनी पढ़ाई और अन्य स्कूली गतिविधियों में ध्यान दें। वे नशे जैसे व्यसनों को दूर रहकर एक अच्छे नागरिक बने, जिससे न केवल उनके अभिभावकों को अपितु अध्यापक सहित अन्य लोग भी उन पर मान करें। 18 साल से कम आयु के युवा वाहन न चलाएं, चाहे वह ड्राइविंग में निपुण ही क्यों न हों। 18 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। इस मौके पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य किरण ठाकुर, अधिवक्ता अभिमन्यु, अध्यापक कविता शर्मा, मनिंदर कुमार, अनिल द्विवेदी, और एसएमसी प्रधान दयाल चंद आदि मौजूद रहे।
Thursday, 28 November 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।