Searching...
Sunday, 3 February 2013

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2012-13

Sunday, February 03, 2013
शनिवार 02-02-2013 को स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हैड राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यातिथि राजीव जैन ने कहा कि बच्चों को वर्ष भर इस दिन इंतजार रहता है, ताकि वे साल भर की मेहनत का परिणाम पुरस्कार स्वरूप प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पुरस्कार लेने से वंचित रह जाते हैं, वे आगामी वर्ष और अधिक मेहनत करते हैं और कड़ी मेहनत लग्न से पुरस्कार प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सागर, सुनील एवं साथियों ने इदां दे पुत जमण पंजाबी मा-मापर भंगड़ा प्रस्तुत किया। राजशेखर एवं चंद्रशेखर एवं साथियों ने मेरा करमा तू मेरा धर्मा तूस्मूल गान की प्रस्तुति दी। छात्रों ने नाटी पेश कर उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अनिकेत साथियों ने शिक्षा के महत्त्व पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की और छात्रों ने योगासन पर लोगों को  चकित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस चंदेल ने कहा कि आज हम जिस स्थान पर यह समारोह मना रहे हैं, इस भवन का निर्माण अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा तीन करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से किया गया। उन्होंने कहा कि इस भवन में कक्षाएं 16 अक्तूबर, 2012 से लगनी शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि बेस्ट स्टूडेंट आफ दि ईयर का खिताब कनिष्क वर्ग में गोविंद वरिष्ठ वर्ग में रितेश गुप्ता को दिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को पारितोषिक दिए और कनिष्ठ वर्ग में गोविंद और वरिष्ठ वर्ग में रितेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब मिला, जबकि बेस्ट स्पीकर का खिताब सुप्रभात राय के नाम रहा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से हुआ। छात्रों ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तूदेशभक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि सागर ने सूफी गीत, रवि ने सोलो गीत और शुभम ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। छात्रों ने इदां दे पूत जम्मण मांवा पर भंगड़ा पेश किया। विकास और साथियों ने वो कृष्णा हैगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। राजशेखर और चंद्रशेखर साथियों ने समूह गान और सुनील साथियों ने योगा के करतब दिखाए। अनिकेत और उसके साथियों ने सामाजिक कुरीतियों पर संदेश देता एक स्किट प्रस्तुत किया। इस दौरान
शैक्षणिक गतिविधियों में 6वीं कक्षा में राजन ठाकुर, नमन बिष्ट और विक्रांत चौधरी, 7वीं में तलविंदर, शोएब अख्तर और राजू शाह, सोमकांत और साहिल, 8वीं में अमरजीत सिंह, दीपक कुमार और इमरान खान, 9वीं में विपुल, जसविंदर और गोविंद, 9वीं बी में मंजीत सिंह, सुभाष और गोविंद, 10वीं में कुलदीप सिंह, कपिल कुमार और दिलबाग सिंह, 11वीं कक्षा के कला संकाय में रविंद्र, दीपक कुमार और चुन्नी लाल, विज्ञान संकाय में अमन चौहान, निखिल चौहान और रितेश गुप्ता, वाणिज्य संकाय में अजय कुमार, सतपाल और पुष्पेंद्र कुमार परमजीत, 12वीं कक्षा के कला संकाय में राकेश पासवान, अजय सिंह, विज्ञान संकाय में ललित धीमान, विजय चौहान नरेंद्र सिंह और वाणिज्य संकाय में नीशू कुमार, अक्षय कुमार जगतार सिंह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजय कुमार, सोमकांत, राजू शाह, हैप्पी, अभिषेक कुमार, शोएब अख्तर, आसिफ खान, विकास बहादुर, तलविंदर, प्रशांत, राहुल शाह को पुरस्कार मिले, सर्वाधिक उपस्थिति के लिए 6वीं में रामेत्र सिंह, 7वीं में विकास बहादुर, 8वीं में राजू शाह और विकास, 9वीं में चंद्रशेखर और अनिकेत, 10वीं एक में विजेंद्र, 10वीं बी में सुभाष चंद, जमा एक आर्ट्स में यशविंदर कुमार, कामर्स में राजकुमार, साइंस में निरंजन कुमार, जमा दो आर्ट्स में चुन्नी लाल, कामर्स में अजय कुमार और साइंस में अनिल कुमार को पुरस्कार मिले।

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX