हमारे स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में आज के मुख्य अतिथि
परम आदरणीय श्री राजीव जैन युनिट हैड अंबुजा सीमेंट लि0 नालागढ, एसo एमo सीo प्रधान श्रीमती मीरा चौहान व एसo एमo सीo के अन्य सदस्य, अभिभावक-वर्ग, पत्रकार बन्धुओं, अध्यापक-वर्ग, विभन्न स्कूलों से आए हुए प्रधानाचार्य महोदय, मुख्याध्यापाक व
अध्यापक गण और प्यारे बच्चो, मैं स्कूल की ओर से आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता
हूं। इस स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट 2012-13 आपके समक्ष पेश करते हुए अपने आपको गर्वित महसूस कर रहा हूं। शैक्षणिक सत्र 2012-13 हमारे स्कूल के
लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। आज जिस स्थान पर हम वार्षिक समारोह मना रहे हैं इस
भवन का निर्माण अंबुजा
सीमेंट फाउंडेशन द्वारा लगभग तीन करोड पचास लाख रू0 की लागत से किया गया। इस नये स्कूल भवन का विधिवत उदघाटन दिनांक 08.09.2012 को हुआ और दिनांक 16.10.2012 को
स्कूल ने इस नये भवन में प्रवेश किया। इस सुंदर भवन को बनाने के लिए हम सभी मुख्य अतिथि महोद्य श्री राजीव जैन तथा अंबुजा सीमेंट लिo के बहुत
धन्यवादी व अभारी हैं।
इस वर्ष हमारे स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक, सह-संज्ञानात्मक कार्याकलाप और खेलों में कईं उपलब्धियां
हासिल की हैं जिनका विवरण इस प्रकार है:-
1)
शैक्षणिक : इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में हमारे स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन
इस प्रकार रहा :-
1)
10+ 2 कक्षा :-
कक्षा
|
कुल परीक्षार्थी
|
सफल हुये
|
प्रतिशत
|
बाहरवीं
|
116
|
53
|
45.68%
|
10वीं कक्षा:
कक्षा
|
कुल परीक्षार्थी
|
सफल हुये
|
प्रतिशत
|
दसवीं
|
55
|
27
|
49%
|
2)
इस वर्ष की मुख्य उपलब्धियां :
i) स्काऊटस
एण्ड गाईड्स का जिला-स्तरीय शिविर हमारे इस नये स्कूल भवन
में दिनांक 26/10/2012
से 30/10/2012 तक आयोजित
किया गया। इस शिविर में सोलन जिले से 40 स्कूलों के लागभग 800 स्काऊटस एण्ड गाईड्स ने भाग लिया।
ii)
इस सत्र के दौरान छठी
से दसवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को अटल वर्दी योजना के तहत निशुल्क दो-दो
वर्दियां दी गईं।
iii)
हमारी पाठशाला में स्मार्ट
कक्षायें लगती हैं, जिसमें सभी आधुनिक सुविधायें जैसे इंटरनेट, मल्टी मिडिया (जिससे बहार
के छात्र भी लाभ ले रहे हैं),प्रोजेक्टर,प्रिंटर आदि शामिल हैं।
iii)
3) खेल-कूद:-
19 अगस्त,2012 से 21 अगस्त ,2012 तक राo वo माo पाठशाला, बरूना में आयोजित अंडर-19 खंड स्तरीय छात्र खेलकूद-प्रतियोगिताओं में
इस स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
इस पाठशाला के छात्रों ने 31.08.12 से 02.09.12 तक राo हाई स्कूल नवांग्रांव में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14
खेल
प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। जिसमें :-
विजय कुमार कक्षा–8 वीं ने क्रोस कंट्री दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त
किया और 100मीo दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विजय कुमार कक्षा–8 वीं, सोमकांत कक्षा–8 वीं, राजूशाह कक्षा–8 वीं, हैप्पी कक्षा–7 वीं ने 4x100 मीo रीले दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सोमकांत कक्षा–8 वीं ने 200मीo दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं से हमारी पाठशाला के विजय
कुमार और सोमकांत (कक्षा–8 वीं)
दो छात्रों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी
चयन हुआ था।
सोलन के ठोडो मैदान में जहां जिला स्तरीय
स्वतंत्रता दिवस समारोह जो कि 15 अगस्त, 2012 और गणंतत्र
दिवस समारोह जो कि 26 जनवरी, 2013 को मनाया गया, वहां हमारे स्कूल की
योग टीचर कुमारी शीला भाटिया द्वारा तैयार किए गए 15 योग-छात्रों ने सामुहिक योग प्रदर्शन किया।
जिसकी बहुत सराहना हुई। इस प्रदर्शन के लिए हमारे योग छात्रों को जिलाउपायुक्त श्रीमती
मीरा मोहंती द्वारा 5100/-रू का प्रोत्साहन पुरस्कार तथा योग-किट (ड्रैस) दी गई।
4) एन.एस.एस.
की गतिविधियां:-
4)
पाठशाला के छात्रों को राष्ट्रीय निर्माण में सार्थक हिस्सेदार बनाने, सामाजिक भावना व
कर्तव्य निष्ठा की भावना जागृत करने हेतु पाठशाला में एन.एस.एस. इकाई स्थापित है। वर्ष 2012-13
के लिए एन.एस.एस. इकाई में 114 स्वयंसेवक पंजीकृत हैं। एन.एस.एस. इकाई द्धारा अपनी ही पाठशाला में सात दिवसीय विशेष शिविर 24 दिसम्बर, 2012 से 30 दिसम्बर, 2012 तक लगाया गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कईं सामाजिक कार्य किये तथा स्कूल परिसर की
सफाई की। शिविर के सभी स्यवंसेवकों को
नालागढ़ (पलेशर) के प्रसिद्ध तारादेवी मन्दिर का भ्रमण करवाया गया। चार स्वयंसेवकों
ने सोलन (गौडा में) एन.एस.एस. कैम्प में हिस्सा
लिया। तहसील स्तर पर मनाये गए वर्ष 2012 में स्वतंत्रता दिवस व वर्ष 2013
में गणतंत्र दिवस समरोह की परेड में भी हमारी
पाठशाला के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसके
अतिरिक्त एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने धूम्रपान निषेध दिवस तथा
विश्व एडस दिवस पर जन जागरूकता हेतु नालागढ़ में रैलियां भी निकाली। विशेष तौर पर जिला-स्तरीय
स्काऊट्स एण्ड गाईड्स का कैम्प जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ (छात्र)
में आयोजित किया गया गया , के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
5) एन.सी. सी. की गतिविधियां :-
5)
हमरे स्कूल में एन
सी सी की भी एक इकाई है। जिसमें वर्ष 2012-2013
में 54 कैडटस पंजीकृत हुए।इस
वर्ष 04 कैडटस ने सोलन छावनी में दस दिन के शिविर में हिस्सा लिया। वर्ष
2012 मे स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में भी एन0 सी0 सी0 कैडटस ने हिस्सा लिया।
6) अन्य गतिविधियां :-वर्ष-2012 में ही हमारी पाठशाला के छात्रों ने कईं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय
दिवस मनाये। इनमें :-
1) 05 जून 2012 को विश्व पर्यावरण
दिवस मनाया गया। इस दिवस पर इंटर-हाउस प्रतियगिता का आयोजन भी किया।
2) 31 मई 2012 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया।स्कूल के विद्यार्थियों
द्वारा रैली निकाली गई, तदउपरांत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एन एस एस इकाई द्धारा भी
नालागढ बाजार में जन चेतना रैली निकाली और लोगों जागरूकता का संदेश दिया।
3)
12 अक्तूबर 2012
को हमारे स्कूल में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया गया, इस दौरान स्कूल में
माक़
ड्रिल करवाई गई। खंड स्तर की प्रतियोगिताओं जैसे- क्विज, भाषण, निबंध और चित्रकारी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं
में पहला,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का
चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसलिए 12 अक्तूबर 2012 को हमारे स्कूल के छात्रों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में जिला स्तरीय पेंटिंग, क्विज और भाषण
प्रतियोगिता में भाग लिया, वहां क्विज प्रतियोगिता में निखिल चौहान और रिशभ गुप्ता
ने प्रथम स्थान और दिवाकर ने निबंध प्रतियोगिता में तृतीया स्थान प्राप्त करके
हमारे स्कूल का नाम रौशन किया।
4) 11 नवम्बर 2012 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनया गया।इस दिवस पर कईं प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया गया।
5) 01 दिसम्बर 2012 को विशव एडस दिवस मनाया गया। इस दिवस पर एन एस एस स्वयंसेवी छात्रों द्धारा
नालागढ बाजार में जन चेतना रैली निकाली। स्कूल के छात्रों में पेंटिंग और भाषण
प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
6) 3, अगस्त 2012 में हमारे स्कूल के नवीं
कक्षा के छात्र अनिकेत सेलोपाल ने जिला-स्तरीय विज्ञान मेले में स्कूल का
प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उसने पहला स्थान प्राप्त किया और उसका चयन 16.08.2012 के राज्य स्तरीय
विज्ञान मेले राoवoमाo पाठशाला हमीपुर के लिये हुआ।
7) हमारी पाठशाला में सूचना प्रौद्दौगिकी से सम्बदित तीन प्रयोगशालाएं
हैं।इसमें एक मल्टी मिडिया सैंटर भी है। जिसमें हर वर्ष हमारे स्कूल के इलावा बाहर
के भी लगभग 70 विद्यार्थी कम्पयूटर का ज्ञान अर्जित करके लाभ उठा रहे हैं।
8) हमारी पाठशाला एक पत्रिका "छात्र
लोक" प्रकाशित करता है जिसमें बच्चों के लेखन-कौशल को जागृत करने में
प्रोत्साहित किया जाता है।यह पत्रिका मार्च महीने में प्रकाशित की जायेगी।
अंत
में मैं माननीय मुख्य अतिथि महोद्य ,एस एम सी प्रधान व सदस्य, अभिभावक तथा अन्य आए हुए सभी व्यक्तियों का
धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे स्कूल के इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचकर हमारे
इस समारोह की शोभा बढाई।
प्रधानाचार्य
बी.एस.चन्देल
राo वo माo पाठ्शाला, नालागढ़ |
0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।