शैक्षणिक सत्र 2011-12 हमारी पाठ्शाला के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है।इस वर्ष हमारी पाठशाला के बच्चों ने शैक्षणिक,सह संज्ञानात्मक कार्याकलाप,खेलों में कईं उपलब्धियां हासिल की हैं जिनका विवरण इस प्रकार है:-
बाहरवीं कक्षा का सम्पूर्ण परिणाम 91.80% रहा।
1) शैक्षणिक :-
इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:-
10+ 2 कक्षाकक्षा 10+ 2 | कुल परीक्षार्थी | सफल हुये | प्रतिशत |
विज्ञान संकाय | 54 | 49 | 90.74% |
वाणिज्य संकाय | 34 | 31 | 91.17% |
कला संकाय | 47 | 44 | 93.61% |
बाहरवीं कक्षा का सम्पूर्ण परिणाम 91.80% रहा।
10+ 1 कक्षा:
कक्षा 10+ 1 | कुल परीक्षार्थी | सफल हुये | प्रतिशत |
विज्ञान संकाय | 64 | 58 | 91 % |
वाणिज्य संकाय | 62 | 28 | 40.32% |
कला संकाय | 57 | 32 | 56.14% |
गयाहरवीं कक्षा का सम्पूर्ण परिणाम 65 % रहा।
10+1 कक्षा में निशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दसवीं कक्षा में कुल 63 बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी। उसमें से मात्र 16 बच्चे ही सफल हो पाये।
इस प्रकार दसवीं कक्षा का परिणाम 25.39% प्रतिशत रहा।
2) इस वर्ष की मुख्य उपलब्धियां:
1) सितम्बर -2011 में राज्य-स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल के सभी 12 जिलों एवं 4 खेल छात्रावासों के चुनिंदा छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्द्शन किया।इसमें स्कूल के कर्मचारियों व SMC,नालागढ क्षेत्र के अन्य स्कुलों के प्राधानचार्यों व मुख्याध्यापकों ने पूर्ण सहयोग दिया।
2) इस वर्ष छठी से आठवीं तक पंजाबी विषय शुरु किया गया।
3) वर्ष-2011 में ही हमारी पाठशाला मे स्मार्ट कक्षायें शुरु हुई जिसमें सभी आधुनिक सुविधायें जैसे इंटरनेट, मल्टी मिडिया,प्रोजेक्टर,प्रिंटर आदि शामिल हैं।
3) खेल-कूद:-
1) खंड स्तरीय अंडर -19 छात्र खेलों में हमारे स्कूल ने बेड्मिंटन मे प्रथम,कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
2) जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेड्मिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
3) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे स्कूल के तीन छात्रों ने क्रमश: गोपाल कृष्ण, कर्ण वर्मा ने बेड्मिंटनमें तथा मनोज कुमार ने कबडी मे जिला सोलन क प्रतिनिधित्व किया।
4) हमारे स्कूल के छात्र गोपाल कृष्ण का बेड्मिंटन में राष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिये चयन हुआ।
5) खंड स्तरीय अंडर -14 छात्र खेलों में हमारे स्कूल के छात्रों ने कबड्डी और एथलेटिकस में हिस्सा लिया।
6) एथलेटिकस में हमारे स्कूल के छात्र राहुल शाह कक्षा आठवीं ने 100 मीटर दौड ,लम्बी कूद,क्रौस कंटरी तीन किलोमीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त किया व इस छात्र को खंड स्तरीय अंडर -14 प्रतियोगिता में बैस्ट एथलीट चुना गया।
7) जिला स्तरीय अंडर -14 छात्र खेलों में हमारे स्कूल के छात्र राहुल शाह ने एथलेटिकस 100 मीटर दौड़् में दूसरा व लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4) एन0 एस0 एस0 की गतिविधियां:-
छात्रों को राष्ट्रीय निर्माण में सार्थक हिस्सेदार बनाने व कर्तव्य निष्ठा की भावना जागृत करने हेतु पाठशाला में एन एस एस इकाई है। वर्ष -2011 में एन एस एस इकाई में 100 छात्र पंजीकृत हुये। एन एस एस इकाई द्धारा सात दिवसीय विशेष शिविर 06 नवम्बर 2011 से 12 नवम्बर 2011 तक लगाया गया।शिविर के दौरान छात्रों ने कईं सामाजिक कार्य किये तथा स्कूल परिसर की सफाई की।चार स्यवंसेवकों ने शाहतलाई ने एन एस एस कैम्प में हिस्सा लिया।वर्ष 2011 मे स्वतंत्र्ता दिवस व गणतंत्र दिवस समरोह की परेड में भी एन एस एस स्यवंसेवकों ने हिस्सा लिया।इसके अतिरिक्त एन एस एस स्यवंसेवकों ने धूम्रपान निषेध दिवस विश्व एडस दिवस पर जन जागरुक्ता हेतु नालागढ में रैलियां भी निकाली। विशेष तौर पर एन एस एस स्यवंसेवकों ने जिला स्तरीय कन्या खेल प्रतियोगिता जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ (कन्या) में आयोजित की गयी एवम सितम्बर -2011 में राज्य-स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ (बाल) में आयोजित की गई,के दौरान सराहनीय योगदान दिया।
5) एन0 सी0 सी0 की गतिविधियां:-
हमरे स्कूल में एन सी सी की भी एक इकाई है। जिसमें वर्ष -2011 में 42 कैडटस पंजीकृत हुए।इस वर्ष 15 कैडटस ने जवाहर नवोदय विद्मालय में दस दिन के शिविर में हिस्सा लिया। वर्ष 2011 मे स्वतंत्र्ता दिवस समरोह की परेड में भी एन0 सी0 सी0 कैडटस ने हिस्सा लिया।
6) अन्य गतिविधियां:-
वर्ष-2011 में ही हमारी पाठशाला के छात्रों ने कईं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाये।इनमें
1) 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस दिवस पर इंटर-हाउस प्रतियगिता का आयोजन भी किया।
2) 25 जून 2011 को international day against drug abuse and illicit trafficking मनाया गया।
3) 31 मई 2011 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया।
एन एस एस इकाई द्धारा नालागढ बाजार में जन चेतना रैली निकाली।
4) 11 नवम्बर 2011 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनया गया।इस दिवस पर पेंटिंग,भाषण ,क्विज़ जैसी कईं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
5) 14 नवम्बर 2011 को बाल दिवस मनया गया। इस दिवस पर इंटर-हाउस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
6) 01 दिसम्बर 2011 को विशव एडस दिवस मनाया गया।इस दिवस पर एन एस एस इकाई द्धारा नालागढ बाजार में जन चेतना रैली निकाली।
7) वर्ष-2011 में पर्यावरण,पेंटिंग प्रतियोगिता में हमारे स्कूल के बच्चों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया,जिसमें मनु मांझी ने दूसरा स्थान प्राप्त करके हमारे स्कूल का नाम रौशन किया।
8) हमारे स्कूल के ही 10+2 के छात्र हितेश गौतम ने विज्ञान मेले मे खंड व जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। हितेश गौतम का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिये भी हुआ। नवमी कक्षा के दो छात्र सुभाष और विपुल ने ने खंड –स्तरीय विज्ञान मेले में प्रश्नोत्तरी में प्रथम दूसरा स्थान प्राप्त किया और इनका चयन जिला-जिला-स्तरीय विज्ञान मेले के लिये भी हुआ।
9) 16 सितम्बर 2011 को अंतराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर हमारी पाठशाला के पांच छात्रों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।जिसमें भाषण प्रतियोगिता में विजय चौहान ने दूसरा व पुष्पिन्द्र ने प्रसंग लेखन में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10) हमारी पाठशाला में सूचना प्रौद्दौगिकी से सम्बदित तीन प्रयोगशालाएं हैं।इसमें एक मल्टी मिडिया सैंटर भी है।जिसमें हमारे स्कूल के इलावा बाहर के विद्धार्थी भी कम्पयुटर का ज्ञान अर्जित करते हैं।
0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।