Searching...
Monday, 30 January 2012

नए स्कूलों के सर्वे पर मुहर

Monday, January 30, 2012
हिमाचल प्रदेश में नए मिडल और प्राइमरी स्कूल खोलने के लिए सरकार ने सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी है। पिछले दिनों सेक्रेटरी एजुकेशन की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेबल की कार्यकारी परिषद की मीटिंग में हर जिला में स्कूल की सुविधा से वंचित जगहों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं। यह भी प्रावधान किया गया है कि घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राइमरी और तीन किलोमीटर के फासले पर मिडल स्कूलों को जाने वाले विद्यार्थियों को यात्रा भत्ता दिया जाएगा। साथ ही साल भर पेरेंट्स के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को सालाना तीन हजार रुपए यात्रा भत्ते के रूप में मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले हिमाचल में अब सरकार ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाए जाने का फैसला लिया है।

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX