Searching...
Monday, 30 January 2012

फोन पर करें मिड डे मील की शिकायत

Monday, January 30, 2012

शिमला — मिड डे मील (एमडीएम) की शिकायतों के लिए शिक्षा निदेशालय में टोल-फ्री  नंबर शुरू किया जाएगा। जिस पर लोग प्रदेश भर से एमडीएम से संबंधित शिकायत कर पाएंगे। शिक्षा विभाग को 70 घंटे के भीतर शिकायत का निवारण करना होगा। नए शैक्षणिक सत्र तक टोल-फ्री नंबर की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उड़ीसा में 19 व 20 जनवरी को मिड डे मील पर आधारित बैठक में निर्देशों के बाद राज्य शिक्षा विभाग हरकत में आया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग इसके लिए प्रोसेस शुरू कर चुका है। विभागीय अधिकारी टोल-फ्री नंबर के लिए बीएसएनएल से संपर्क कर रहे हैं। बीएसएनएल से नंबर मिल जाने के बाद शिक्षा निदेशालय शिमला में टोल-फ्री नंबर स्थातिप किया जाएगा। देश के कई राज्य ने एमडीएम के लिए पहले से ही टोल-फ्री नंबर की सुविधा आरंभ कर रखी है। यह सुविधा शुरू हो जाने के बाद लोग समय पर एमडीएम का राशन न मिलने, स्कूलों में निम्न स्तर का खाना खिलाने, तय मैन्यू के मुताबिक बच्चों को खाना न देने इत्यादि शिकायतें कर पाएंगे।  अधिकांश शिकायतें विभाग में पत्राचार के माध्यम से दर्ज करवाई जाती है। इस प्रक्रिया में मे बहुत सा समय बीत जाता है। ऐसे में अब टोल-फ्री नंबर शुरू हो जाने के बाद 70 घंटे में शिकायतों का निपटारा हो जाएगा। ऐसा न होने की सूरत में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएंगी। एमडीएम की बैठक में स्कूल आने वाले प्रत्येक बच्चे को खाना देने के सभी राज्य को निर्देश दिए गए,ताकि देश के बच्चों से कुपोषण को भगाया जा सकें।

source:divya himachal

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX