Searching...
Friday, 10 August 2012

रा. व. मा. पा. छात्र नालागढ़ को मिला नया भवन

Friday, August 10, 2012


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नालागढ़ को वीरवार को नया भवन मिल गया है। उपायुक्त मीरा मोहंती ने अंबुजा सीमेंट फांउडेशन द्वारा निर्मित इस भवन का लोकार्पण किया। करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार तीन मंजिला भवन में बच्चों के लिए 30 क्लास रूम सहित तीन प्रयोगशालाएं व अन्य कक्ष मिलाकर 49 कमरे है। इस अवसर पर मोहंती ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए योगदान देना उद्योग जगत के सामाजिक दायित्व की गतिविधियों का श्रेष्ठ उदाहरण है। शिक्षण संस्थानों को अच्छा मूलभूत ढांचा मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के माध्यम से उद्योग जगत इसमें सहयोग कर सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षण संस्थानों में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर व उन्नत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर हम उनके स्वर्णिम भविष्य की नींव रखते है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के लिए अंबुजा सीमेंट लिमिटेड प्रबंधन व उद्योग सामाजिक दायित्व शाखा अंबुजा सीमेंट फांउडेशन के पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने समारोह में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने पर विद्यार्थियों की भी तारीफ की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैनी की पत्नी गुरनाम कौर ने कहा कि यह स्कूल भवन उनके पति के अथक प्रयासों का सुखद परिणाम है। स्व. सैनी ने अर्की में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड से इस भवन के निर्माण की मांग की थी। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के नालागढ़ यूनिट प्रमुख राजीव जैन ने उद्योग सामाजिक दायित्व शाखा अंबुजा सीमेंट फांउडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी।
 समारोह में एडीएम सोलन प्रदीप कुमार, बीबीएनडीए के सीईओ हंसराज शर्मा, एसडीएम नालागढ़ शुभकरण सिंह, डीएसपी नालागढ़ प्रवीण धीमान, तहसीलदार नालागढ़ आरडी हरनोट, डीएफओ नालागढ़ आरएस जसवाल, बीबीएनआईए के अध्यक्ष अरुण रावत, महासचिव वाईएस गुलेरिया, पावर कमेटी के चेयरमैन शैलेष अग्रवाल, बीबीएनआईए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, नप अध्यक्ष अलका वर्मा, गुरनाम कौर, भाजपा नेता अवतार सिंह सैणी, नीरू शर्मा, ट्रक यूनियन के महासचिव विद्यारतन चौधरी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केआर सैणी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment

आपका स्‍वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

WELL WISHERS

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX