हमारी पाठशाला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 04 फरवरी 2011 को हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में दि ट्रक आपरेटर यूनियन नालागढ़ के कोषाध्यक्ष बीर सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को इनाम दिए गए। स्कूल स्टाफ ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू हुआ।
स्कूल के प्रिंसीपल बीएस चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कहा कि सत्र 2011-12 में स्कूल का जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम 92 फीसदी, जबकि 11वीं कक्षा का परिणाम 65 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस वर्ष में 6वीं से 8वीं तक पंजाबी विषय शुरू किया गया और स्मार्ट कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं, जिसमें इंटरनेट, मल्टी मीडिया, प्रोजेक्टर, प्रिंटर आदि शामिल है। खंड स्तरीय अंडर-19 खेलों में स्कूल ने बैडमिंटन में प्रथम, कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिला स्तरीय खेलकूद में स्कूल ने बैडमिंटन में पहला, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के तीन छात्र गोपाल कृष्ण, कर्ण वर्मा ने बैडमिंटन व मनोज कुमार ने कबड्डी में जिला का प्रतिनिधित्व किया है। एनएसएस गतिविधियों के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर लगाया गया और चार एनएसएस विद्यार्थियों ने शाहतलाई में एनएसएस कैंप में भाग लिया।मंच का संचलन स्कूल प्रवक्ता शब्बीर मोहम्मद ने किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थियों ने मौला मेरे मौला, गॉड इज वन पर स्किट, नन्हा मुन्ना राही हूं पर गु्रप सांग, कर चले हम फिदा पर पर गु्रप सांग, भांगड़ा आदि प्रस्तुत करके उपस्थित दर्शकों का खूब मन मोहा।
मुख्यातिथि बीर सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन हर मनुष्य का एक अभिन्न अंग होता है, जिसमें विद्यार्थी बहुत कुछ सीखता है और भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर पढ़ाई व खेलकूद आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।