उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सेवियों को मुख्यातिथि ने किया पुरस्कृत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय नालागढ़ में पिछले सात दिनों से चल रहे एनएसएस शिविर का समापन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह चंदेल ने किया। प्रधानाचार्य ने ही इस शिविर का शुभारंभ किया था। इस शिविर में पचास स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य काने वाले स्वयंसेवियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
मुख्यातिथि बलवंत सिंह चंदेल ने स्वयंसेवी छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करें और बुराई को वहीं छोड़ कर अच्छाइयों को हमेशा अपने साथ लेकर मिलकर चलें। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीयता की भावना और परस्पर सहयोग एवं काम करने की भावना जागृत करना है।
ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों को मिलजुलकर रहने की भावना का विकास करना भी स्कूल प्रबंधन का ध्येय है, जिससे वह सामाजिक एवं नागरिक उत्तरदायित्व की भावना सीख सके।
इस मौके पर हाई स्कूल गुल्लरवाला के हैडमास्टर अजमेर सिंह ने भी स्वयंसेवी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और अनुशासन में रहकर कार्य करने पर बल दिया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से स्वयंसेवियों में अनुशासन एवं सेवा करने की भावना पैदा होती है, जो भविष्य में उनके काम आती है। इस शिविर में 50 स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने भाग लिया और सात दिनों तक स्कूल परिसर के अलावा चुहूवाल, दत्तोवाल आदि स्थानों की साफ-सफाई की।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग आदि से मुख्य स्रोत व्यक्तियों ने शिविर में शिरकत करके स्वयंसेवी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनसे समाज हित में अच्छे कार्य करने को कहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्यातिथि के साथ बैठे स्वयंसेवी विद्यार्थी।
अमर उजाला

0 comments:
Post a Comment
आपका स्वागत है । आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन करेंगे।